राशिफल, Date - 2 अप्रैल 2017

                 आज का राशिफल       


🐥🐥🐥🐥🐥🐥🐥🐥🐥🐥🐥🐥🐥

मेष :

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। लेकिन परिवार की समस्‍याएं अभी परेशान करेंगी। रहन-सहन कष्‍टदायी रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष :

भाइयों के सहयोग से कारोबार में परिवर्तन हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। वस्‍त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा पर जाना हो सकता है।

मिथुन :

नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क :

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में व्‍यस्‍तता बढ़ेगी। नौकरी में उच्‍च पद की प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

सिंह :

मन अशांत रहेगा। भवन सुख का विस्‍तार होगा। घर में धार्मिक कार्य होंगे। माता का सहयोग मिलेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कन्या :

नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

तुला :

बातचीत में संतुलित रहें। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। आय में व्यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की स्‍थिति रहेगी। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृश्चिक :

संतान के दायित्‍व की पूर्ति होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। लेकिन किसी दूसरे स्‍थान पर जाना हो सकता है।

धनु :

आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन मन में नकारात्‍मक विचारों का प्रभाव रहेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे।

मकर :

आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं।

कुंभ :

वाणी में सौम्यता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन बनेंगे। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मीन :

अपनी भावनाओं को वश में रखें। बातचीत में संतुलित रहें। माता से धन की प्राप्‍ति हो सकती है। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।

Comments

You must read

HNBGU B.Sc Agriculture Result 2017 (1-sem, 2-sem, 3-sem)

राशिफल 4-April

True facts.....

Beautiful thought, you must read...