यूपी के किसानों की कर्जमाफी आज संभव, पहली कैबिनेट मीटिंग आज


लखनऊ:    मुख्यमंत्री बनने के 17वें दिन यानि आज योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की पहली बैठक कर रहे हैं. आज शाम पांच बजे ये बैठक होनी है. पहली कैबिनेट बैठक में सबसे बड़ा ऐलान किसानों की कर्ज़माफी का होगा जिसकी पुष्टि खुद यूपी के कृषि मंत्री ने एबीपी न्यूज़ से की है. इसके अलावा कुछ और अहम फैसले भी कैबिनेट में लिए जाएंगे.

😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁

पहला फैसला– किसानों की कर्जमाफी

करीब 2 करोड़ 15 लाख छोटे किसानों की कर्जमाफी का ऐलान होगा. इन किसानों पर करीब 62 हजार करोड़ रूपए का कर्ज है.

😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁

दूसरा फैसला– भाग्य लक्ष्मी योजना

गरीब के घर बेटी का जन्म होने पर पचास हजार का विकास बॉन्ड दिया जाएगा. छठी, आठवीं, दसवीं और बारहवीं क्लास में पहुंचने पर निश्चित रकम दी जाएगी. बेटी के 21 साल का होने पर दो लाख रुपये दिए जाएंगे.

😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁

तीसरा फैसला– स्पेशल कोर्ट की स्थापना

दलित उत्पीड़न केस की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों की स्थापना पर भी फैसला मुमकिन है.

😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁

उत्तर प्रदेश के कृषिमंत्री ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में कहा है कि आज होने वाली कैबिनेट बैठक में किसानों की कर्जमाफी का एलान कर दिया जाएगा. कर्जमाफी की खबर से यूपी के किसान फूले नहीं समा रहे हैं, लेकिन असली चुनौती तो योगी सरकार के सामने है कि कैसे वो कर्जमाफी के साथ-साथ अपनी आर्थिक सेहत को दुरुस्त रखती है?

62 हजार करोड़ का इंतज़ाम कैसे करेगी योगी सरकार

यूपी में करीब 2 करोड़ 15 लाख किसान हैं. 1 करोड़ 83 लाख सीमांत जबकि 30 लाख लघु किसान और इनकी कर्जमाफी के लिए सरकार को 62 हजार करोड़ का इंतज़ाम करना होगा. सबसे बड़ा सवाल यही है कि यूपी सरकार इतनी बड़ी रकम का इंतज़ाम कहां से करेगी, क्योंकि केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली पहले ही कह चुके हैं कि इस मामले में केंद्र से कोई मदद नहीं मिलेगी.

Comments

You must read

HNBGU B.Sc Agriculture Result 2017 (1-sem, 2-sem, 3-sem)

राशिफल 4-April

True facts.....

Beautiful thought, you must read...