राशिफल 3-April
आज का राशिफल
आज अप्रैल महीने का तीसरा दिन है। सोमवार का दिन होने के साथ ही आज चैत्र नवरात्र की सप्तमी भी है। आज का दिन यानि सप्तमी कई मायनों में खासा महत्व रखता है। चलिए जानते हैं कि हमारे राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन !
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
मेष
गोचर कुंडली के पराक्रम भाव में चंद्रमा होने से दिन अच्छा है। ज्यादा मेहनत के काम करने की जरूरत नहीं है। आपके मन में कुछ रचनात्मक और नए आइडिया भी रहेंगे। आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। नए काम को लेकर आप बहुत उत्सुक रहेंगे। उत्साह ज्यादा रहेगा। आज पारिवारिक विषयों पर ध्यान देना जरूरी है। कोई भी कठिन या बड़ी बात बहुत सीधे तरीके से आप किसी के सामने रख सकते हैं। आपकी इस प्रतिभा से कुछ लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। संतान से सुख मिलेगा। दोस्तों से समय पर मदद मिल जाएगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। इनकम बढ़ेगी। ऑफिस और सरकारी कामों में सफलता मिलेगी।
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
वृष
आपके लिए दिन अच्छा है। महत्वपूर्ण मामले भी निपट जाएंगे। मन में चल रही चिंताएं भी खत्म हो जाएंगी। घर, ऑफिस, बिजनेस या परिवार के किसी मामले को लेकर कोई बातचीत चल रही है, तो उसका नतीजा आपके फेवर में रहेगा। ज्यादातर मामलों में आपको लोगों की मदद मिलेगी। दिन में व्यस्तता रहेगी। नौकरी या बिजनेस के किसी खास मामले में कठिन परिस्थिति बन सकती है। लचीला व्यवहार रखें और खुले मन से बात करें। आज मिलने वाले परिणाम आपके फेवर में रहेंगे। कोई पूर्वाभास भी हो सकता है। जरूरी काम निपटाने के लिए किसी खास व्यक्ति की मदद लेनी पड़ेगी। आपके कुछ जरूरी काम भी आज निपट जाएंगे। परिवार के साथ समय बीतेगा। इनकम सोर्स बढ़ेंगे। कामकाज की तारीफ भी हो सकती है। कर्ज संबंधी मामले आपके फेवर में निपट जाएंगे।
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
मिथुन
आपकी राशि में चंद्रमा है। विचित्र, लेकिन कुछ अच्छे अनुभव भी आपको हो सकते हैं। आपके लिए दिन शुभ भी है। पैसों के कुछ मामले आपके लिए खास रहेंगे। धन लाभ हो सकता है। नए लोगों और दोस्तों से मुलाकात होगी। टेंशन खत्म होगी। कोई गलतफहमी भी दूर हो सकती है। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। बिजनेस में फायदा होगा। पुराने विवाद निपट जाएंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। परिवार और संतान से सम्मान मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा।
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
कर्क
साथ काम करने वाला कोई व्यक्ति आपकी मदद करेगा। ऑफिस या आपके ही आसपास वाले अपोजिट जेंडर के लोगों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र और बिजनेस से जुड़ी यात्राएं हो सकती हैं। कुछ खास लोगों से मीटिंग भी होगी। जिम्मेदारियां मिलेंगी और पूरी भी होंगी। आज आप खुद पर भरोसा रखें। किसी खास काम के लिए खुद को साबित करके दिखने की कोशिश रहेगी। पैतृक संपत्ति से भी आज आपको फायदा हो सकता है। पिता का सहयोग मिलेगा।
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
सिंह
गोचर कुंडली के लाभ भाव में चंद्रमा है। पुराना काम निपटाने के लिहाज से बहुत अच्छा समय है। जो भी कुछ करना है, वह आपको अपने ही दम पर करना होगा। इससे आपको फायदा होगा। आज आप गुप्त कामों को निपटाने में बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। कागजी काम भी आज निपट जाएगा, निवेश के मामलों पर ध्यान देना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे। संतान पक्ष से फायदा होगा। व्यापारियों को कम मेहनत में भी ज्यादा फायदा मिलेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार के मौके मिलेंगे।
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
कन्या
गोचर कुंडली के कर्म भाव में चंद्रमा है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। इससे सफलता मिलेगी। आपको अपनी कोशिशों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आसपास और साथ के लोग आपसे सहमत होंगे। प्रसन्नता रहेगी। आप किसी करीबी की मदद करेंगे। पुरानी मेहनत का परिणाम आपको जल्दी ही मिल जाएगा। पुराने दोस्तों से मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ नए लोगों से भी दोस्ती होगी। अनिश्चितता का माहौल धीरे-धीरे कम होगा। काम में आने वाली रुकावटें भी दूर हो जाएंगी। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। न्यायालयीन मामलों में भी आपका पक्ष मजबूत होगा।
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
तुला
गोचर कुंडली के भाग्य भाव में चंद्रमा है। आपको क्या करना है और क्या नहीं, इस संबंध में नजदीकी लोगों से बातचीत हो सकती है। फायदा और मेहनत दोनों ढंग से आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। करियर के मामले में अच्छे और नए मौके मिल सकते हैं। आपकी इच्छाएं भी पूरी होंगी। धैर्य रखें। किस्मत के सहयोग से ज्यादातर काम पूरे भी हो जाएंगे। कोई काम करना है तो बड़े और अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें।
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
वृश्चिक
मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कुछ रोचक और नए अनुभव मिलेंगे। पढ़ाई या करियर से जुड़े काम नए सिरे से शुरू होंगे। आज आप नई चीजें सीखेंगे। कुछ कामों से आपको नए अनुभव मिलेंगे। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपको कुछ काम गुप्त रुप से करने पड़ेंगे। इनमें आपको सफलता भी मिलेगी। कुछ बातें और राज छुपाने पड़ेंगे। परिवार और पैसों के मामलों पर ध्यान दें।
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
धनु
दिन अच्छा है। गोचर कुंडली के सातवें भाव में चंद्रमा है। किसी मामले में नई शुरुआत होगी। आर्थिक स्थिति सुधारने के मौके मिलेंगे। जिस महत्वपूर्ण अवसर का इंतजार है वह भी आपको मिलेगा। लोग आपके लिए मददगार रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। मेहनत से आगे बढ़ें। इसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिल जाएगा। पार्टनर रोजमर्रा के कामों में आपको सहयोग करेगा। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले पार्टनर से सलाह लें। फायदे की स्थिति भी बनेगी। हर तरफ से मदद मिलेगी। संतान से भी सहयोग मिलेगा।
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
मकर
परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। मानसिक खींचतान और भाग-दौड़ खत्म होगी। सकारात्मक और नई शुरुआत करने का मौका भी आज आपको मिल सकता है। किसी भी बड़े काम में पहल आपको ही करनी होगी। रिश्तों के उलझे सवालों के जवाब भी आज आपको मिल सकते हैं। नजदीकी लोगों से संबंध और गहरे हो जाएंगे। आसपास के लोगों से सहयोग बना कर रखेंगे तो हर काम में सफलता मिलेगी। घरेलू कामों में समय देना होगा। नौकरी में जो एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिलेगी। इससे पैसों के मामलों में भी फायदा होगा। भावनात्मक तौर पर संतुष्टि मिलेगी। जरूरत के समय भी मदद मिलेगी। अपनी बात कहने का मौका मिलेगा और आपकी बात सुनी भी जाएगी।
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
कुंभ
अधिकारियों से बड़ी बातचीत होगी। गंभीर मामले भी आज सामने आएंगे। इसके नतीजे आपके फेवर में रहेंगे। आपकी योजनाएं सक्सेस हो सकती है। फायदा और खुशी मिलेगी। सामान्य से ज्यादा मेहनत करनी होगी। बिजनेस वाले लोगों की इनकम बढ़ेगी। कुछ नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। छात्र ज्यादा मेहनत करेंगे। कुछ महत्वपूर्ण मामले सुलझ जाएंगे और नए अवसर भी सामने आएंगे। बड़े काम की योजना तैयार की है, तो एक बार उस पर नए सिरे से विचार जरूर कर लें। जो भी नया होगा, आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान आपकी इच्छा से काम करेगी। नौकरी में वातावरण भी अच्छा रहेगा। कोई बड़ा फैसला आज आपको लेना पड़ सकता है।
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
मीन
अपना व्यवहार जितना सकारात्मक रखेंगे, आप उतने ही फायदे में रहेंगे। आपको करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। आपको इसी काम के लिए एक्स्ट्रा और अच्छे पैसे भी मिल जाएंगे। किसी भी काम में पहल करने में संकोच न करें। आप अपने लिए जो भी लक्ष्य रखेंगे, उसमें आपकी मदद करने के लिए कोई न कोई मौजूद भी रहेगा।
Comments
Post a Comment