खुशखबरीः पेट्रोल और डीजल के दामो मे गिरावट

देश में पेट्रोल व डीजल के दाम आज मध्यरात्रि से कम हो गए हैं। पेट्रोल 3.77 रुपए प्रति लीटर व डीजल 2.91 रुपए प्रति लीटर सस्ता किया गया है। सार्वजनिक तेल कंपनियों ने पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में इस कटौती की घोषणा की है। इस समय दिल्ली में पेट्रोल का दाम 71.14 रुपए प्रति लीटर व डीजल का दाम 59.02 रुपए प्रति लीटर है। इंडियन आयल कारपोरेशन का कहना है कि पेट्रोल के दाम में 3.77 रुपए प्रति लीटर कटौती की गई है। इसमें राज्य लेवी शामिल नहीं है। यानी स्थानीय लेवी को शामिल करने पर कटौती अधिक होगी। इसी तरह डीजल के दाम में 2.91 रुपए प्रति लीटर कटौती की गई है। इस कटौती में राज्य लेवी शामिल नहीं है। इससे पहले इनके दाम में 16 जनवरी को संशोधन किया गया था।  पेट्रोल-डीजल के दामों में इतनी बढ़ी गिरावट हर किसी के लिए अच्छी खबर है। हालांकि केंद्र सरकार ने साल की शुरुआत में सभी की झेब ढीली की थी । 15 जनवरी की आधी रात से डीजल की कीमतों में एक रुपए तीन पैसे और पेट्रोल में 42 पैसे महंगी की थी।  बता दें किबीते एक महीने में क्रूड की कीमतों में भी करीब 13 फीसदी कम हुई हैं। 23 फरवरी को क्रूड ऑइल 55 डॉलर प्रति बैरल था, जो 23 मार्च को गिरकर 48 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था। इसके अलावा पिछले  15 दिनों में गौर किया जाए तो डॉलर के मुकाबले रुपय भी मजबूत हुआ है।

पेट्रोल-डीजल के दाम :-

दिल्ली में पेट्रोल प्रतिलीटर 67.37 रुपए

कोलकाता में 69.89 रुपए

चेन्नई में 70.66 रुपए और

मुंबई प्रति लीटर 73.69 रुपए बिकेगा।

गौरतलब है कि बीते साल के दिसबंर माह में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी होती रही। दिसंबर में पेट्रोल के दाम 2.21 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए थे जबकि डीज़ल के दाम में 1.79 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। बढ़ी हुई कीमतें शुक्रवार आधी रात से लागू होंगी। न्यूज चैनल्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह जानकारी मिली है।

इससे पहले सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.26 रुपए और डीजल के मूल्य में 1.78 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की योजना टाल दी थी। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमत बाजार पर निर्भर है। इसी के आधार पर कीमतें बढ़ती और घटती हैं। अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने और घटने पर कीमत निर्भर करती है। हालांकि कीमत कितनी बढ़ेगी, यह कंपनियां तय करती हैं।

Comments

You must read

Big News DElEd session 2016-2017 is going to cancel..

Getpaidmail 0.02 cents worth link numbers

HNBGU B.Sc Agriculture Result 2017 (1-sem, 2-sem, 3-sem)