राशिफल 1-April 2017

                आज का राशिफल

🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻

मेष (Aries):

स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है। वाणी पर संयम रखना अति आवश्यक है। मन में नकारात्मक और उदासीन विचार न आने दें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मध्यम फलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

वृषभ ( Taurus):

शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। आप के लिए कार्य के प्रति एकाग्र होना सरल रहेगा। धन लाभ की संभावना है। परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। अपने बढ़े हुए आत्मविश्वास का आप स्वयं अनुभव करेंगे।

मिथुन (Gemini):

आज आपका दिन शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के साथ परेशाना में गुजरेगा। शारीरिक कष्ट होने की आशंका है। आज कोई भी काम बिना सोचे-समझे न करें। बात से भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। दुर्घटना से संभलना जरूरी है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा।

कर्क (Cancer):

आज का दिन सुखपूर्वक गुजरेगा। व्यापार में लाभ होगा और आय के स्रोत में बढ़ोतरी हो सकती है। मित्रों से मुलाकात संभव। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी सुंदर पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। धन का सुयोजित आयोजन कर पाएंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

सिंह (Leo):

आपके दृढ़ मनोबल और भरपूर आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो पाएगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती है। पिता की संपत्ति से लाभ होगा। जमीन–मकान के दस्तावेजी कार्यों के लिए समय अच्छा है।

कन्या ( Virgo):

आज का दिन बहुत शुभ है। धार्मिक कार्य के लिए समय अनुकूल है। भाई-बहनों से मुलाकात संभव। आर्थिक रूप से भी लाभ के योग हैं।

तुला ( Libra):

सरकार विरोधी प्रवृत्तियों, क्रोध एवं कामवृत्तियों से दूर रहें। नए संबंध अनिष्टकारक हो सकते हैं। आर्थिक संकट आ सकता है। ऐसे समय में ईश्वर की आराधना और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान कर सकती है।

वृश्चिक (Scorpio):

आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। किसी मनोरंजन स्थल या पर्यटन स्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों-स्वजनों के साथ घूमना-फिरना आनंदप्रद हो सकता है।

धनु (Sagittarius):

आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास से भरपूर रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यवसाय में भी लाभ के योग हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा।

मकर (Capricorn):

आज चिंता के चलते असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है और उनकी सेहत की भी चिंता रहेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ विवाद में न उतरें।

कुंभ (Aquarius):

आज आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा और मानसिक रूप से अस्वस्थ्य महसूस करेंगे। विद्या प्राप्ति में सफलता मिलेगी। आज आयोजित हर कार्य अच्छी तरह से संपन्न होंगे।

मीन (Pisces):

महत्वपूर्ण फैसलों के निर्णयों के लिए आज का दिन अति उत्तम है। आपकी सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक दृढ़ता और मानसिक स्थिरता के कारण कार्य सफलता में सरलता होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी पर्यटन स्थल की सैर से मन अति प्रसन्न रहेगा।

Comments

You must read

Big News DElEd session 2016-2017 is going to cancel..

Getpaidmail 0.02 cents worth link numbers

HNBGU B.Sc Agriculture Result 2017 (1-sem, 2-sem, 3-sem)